सिवान: टीकाकरण के तहत 50 कुत्तों को दी गई रेबीज रोधी सुई

परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार को राजकीय पशु चिकित्सालय शहर एवं पशु चिकित्सालय महाराजगंज में विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य पर रेबीज टीकाकरण सह रेबीज जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रेबीज टीकाकरण के साथ साथ रेबीज बीमारी के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. अहसानुल होदा ने बताया कि जिला पशु चिकित्सालय में 150 एवं प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय महाराजगंंज में 50 टीकाकरण करना था।

उसमें से तीन बजे तक शहरी जिला पशु चिकित्सालय में 35 एवं पशु चिकित्सालय महाराजगंज में 15 टीकाकरण किया गया। बताया कि रेबीज विषाणु से फैलने वाला एक घातक जूनोटिक बीमारी है जो मनुष्य एवं पशुओं को समान रूप से प्रभावित करती है। आम भाषा में कुत्ते के काटने से यह बीमारी होती है। रेबीज रोग का लक्षण प्रकट हो जाने के बाद इसकी कोई चिकित्सा उपलब्ध नहीं है। मौके पर डा. पवन कुमार, डा. आशुतोष कुमार, डा. रंजीत कुमार, डा. रणविजय कुमार एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026