सिवान: पेंड्रोल क्लिप के साथ दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: आरपीएफ ने बुधवार की देर रात पेंड्राल क्लिप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पेंड्राल क्लिप की अनुमानित कीमत 2 हजार 160 रुपया बताया गया। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा ने बताया कि उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह साथ सउनि छोटेलाल सिंह यादव व कांस्टेबल अभिषेक भारती आपराधिक गतिविधि निगरानी में मैरवा रेलवे स्टेशन की तरफ गश्त में थे।

तभी कर्छुई हाट व मैरवा के मध्य किमी सं 405/5 पर दो व्यक्तियों को दो प्लास्टिक की सफेद बोरी में समान ले जाते हुए पकड़ा गया। मौके पर बोरी की तलाशी ली गई तो एक बोरी से दस व दूसरे बोरी में आठ रेल लाइन में लगने वाली पेंड्राल क्लिप बरामद हुई। पूछताछ करने पर दोनों द्वारा बताया गया कि उक्त पेंड्राल क्लिप को वे कबाड़ी को बेचने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ़्तारी में सराय ओपी क्षेत्र के इस्माइल शहीद तकिया निवासी मोहम्मद साकीर अली शाह एवं जावेद अहमद शामिल है। मामले की जांच कार्रवाई सउनि राजेंद्र सिंह द्वारा की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026