सिवान: यातायात थानाध्यक्ष व दुकान मालिक के बीच नोकझोंक

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के दरबार रोड में यातायात थानाध्यक्ष व एक दुकानदार के बीच नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर दरबार रोड स्थित पन्ना मार्केट के सामने बनाए गए डिवाइडर को स्थानीय दुकानदारों द्वारा कुछ दिन पूर्व ही तोड़कर आवाजाही की जा रही थी। इसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इधर दोपहर में यातायात डीएसपी शैलेश प्रीतम पूरी टीम के साथ मुख्य सड़क पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच पन्ना मार्केट के सामने टूटे डिवाइडर से आवाजाही कर रहे वाहन चालकों को पकड़ा गया।

जहां एक गारमेंट दुकानदार ने विरोध किया और यातायात डीएसपी को नियम कानून का पाठ पढ़ाने लगा। इस मामले में यातायात थानाध्यक्ष अभय नंदन ने बताया कि कुछ दुकानदारों के द्वारा पन्ना मार्केट के सामने डिवाइडर को तोड़ दिया गया है। जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उसको संज्ञान में लिया गया और इधर-उधर से आने जाने वाले बाइक चालकों को पकड़ा जा रहा था। दुकानदार के द्वारा निजी स्वार्थ के लिए इस तरह का काम किया गया। कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024