नौतन: दहेज को नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर में शनिवार को एक विवाहिता की ससुराल वालों ने दहेज उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नारायणपुर निवासी विपिन तिवारी के पुत्र नवीन तिवारी उर्फ गोलू की पत्नी नीशु तिवारी उर्फ रानी के रूप में हुई है। इस मामले में इस मामले में मृतका के पिता मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बंगरा निवासी कन्हैया कुमार चौबे ने नातन थाना में आवेदन देकर पुत्री के ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगा प्राथमिकी कराई है। घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।

मृतका के पिता कन्हैया कुमार चौबे ने बताया कि वह अपनी पुत्री नीशु तिवारी उर्फ रानी की शादी 23 अप्रैल 2024 को नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी विपिन तिवारी के पुत्र नवीन तिवारी उर्फ गोलू के साथ हिंदू रीति रिवाज से की थी। शादी के बाद नीशु अपने ससुराल रहती थी। शादी के दो महीना बाद उसके पति नवीन तिवारी उर्फ गोलू तिवारी कमाने के लिए विदेश चला गया। इसके बाद ससुराल वाले दहेज को लेकर अपनी पुत्रवधू नीशु तिवारी को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी नीशु ने फोन कर अपने पिता और मायके के लोगों को दी थी। मृतका के पिता ने नौतन थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनकी बेटी को उसकी सास और उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए ताना मारते और तंग करते थे। यहां तक कि विदेश गए उसके पति भी फोन कर दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। 17 अगस्त को किसी ने फोन कर उनकी बेटी की मृत्यु होने की सूचना दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024