सिवान: आर्म्स एक्ट का अभियुक्त दोषी करार

परवेज अख्तर/सिवान: अपर मुख्य नायक दंडाधिकारी दशम सह अवर न्यायाधीश अष्टम मनीष पांडेय की अदालत ने आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को दोषी करार दिया है। सोमवार को अभियोजन एवं बचाव पक्ष को सुनने के पश्चात अदालत ने आर्म्स अधिनियम 25(1 -बी) एवं 26 के अंतर्गत अभियुक्त को दोषी सिद्ध किया। बताया जाता है कि 20 अप्रैल 2012 को गुप्त सूचना के आधार पर तत्कालीन असांव थानाध्यक्ष अनिल कुमार को जानकारी मिली कि असांव थाना अंतर्गत खरादरा गांव निवासी राधाकिशुन सिंह के घर के पास बदमाशों का जमावड़ा लगा है तथा कुछ बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर रात्रि में थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ राधाकिशुन सिंह के मकान पर छापा मारा तो सूचना लीक होने की वजह से बदमाश भागने में सफल हुए, लेकिन घटनास्थल से एक कट्ठा और गोली बरामद की गई तथा राधाकिशुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

आर्म्स एक्ट के मामले में राधाकिशुन सिंह को करीब दो वर्ष जेल में व्यतीत करने के पश्चात उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त हुई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में एपीओ दीपक चौरसिया ने बहस किया तथा कड़ी सजा का निवेदन किया जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अरुण कुमार शर्मा ने अदालत से निवेदन किया कि अभियुक्त का कोई अपराधी इतिहास नहीं रहा है। वह करीब दो वर्ष की सजा जेल में काट चुका है और स्वास्थ्य भी अनुकूल नहीं है। इसलिए उसकी स्थिति को देखते हुए जेल में बिताए अवधि को ही सजा के रूप में समायोजित करने की अनुरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने तथा अभिलेख का संपूर्ण अवलोकन करने के पश्चात जेल में बिताए अवधि को ही सजा के रूप में परिवर्तित करते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश पारित कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026