दारौंदा: आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी में पिता-पुत्र घायल, दो नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा गांव में आपसी विवाद को लेकर तीन फरवरी को हुई चाकूबाजी की घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों की पहचान दारौंदा निवासी हीरा महतो एवं पुत्र उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में घायल के बयान पर दो लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। बताया जाता है कि तीन फरवरी की शाम दारौंदा निवासी हीरा महतो एवं रवींद्र मांझी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई।

इस दौरान हुई चाकूबाजी में चाकू लगने हीरा महतो एवं पुत्र उपेंद्र कुमार घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल हीरा महतो के बयान पर गांव के ही रवींद्र मांझी एवं विनय मांझी के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि इस मामले में रवींद्र मांझी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026