सिवान: आर्मी से रिटायर्ड जवान को अपराधियों ने चाकू व गोलो मार किया घायल

  • बाइक लूटने के नियत से अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालिसपुर व सरावे के बीच में हुई
  • अपने मित्र विनोद कुमार सिंह से मिलने जा रहा था रिटायर्ड जवान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिवान हथुआ मुख्य मार्ग पर खालिसपुर और सरावे गांव के बीच में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की नीयत से एक रिटायर्ड जवान को चाकू और गोली मारकर जख्मी कर दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया घायल की पहचान खेड़ाय हाता गांव निवासी कमल यादव के रूप में की गई. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घायल रिटायर्ड आर्मी का जवान कमल यादव अपने मित्र रिटायर्ड जवान विनोद कुमार सिंह से मिलने के लिए उनके गांव कररुवा जा रहे थे. अभी वह खालिसपुर और सरावे गांव के समीप ही पहुंचे थे कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तभी वह अपना बाइक धीरा किया तो एक अपराधी ने गाली देते हुए कहा कि बाइक खड़ा करो और रिटायर्ड जवान ने निसंकोच करते हुए बाइक खड़ा कर दिया. तभी बाइक पर सवार एक अपराधी बाइक से उतरा और बाइक लूटने का प्रयास करने लगा रिटायर्ड जवान ने इसका विरोध किया और कहां की मैं दूसरों का रक्षा करता हूं और तुम्हें इस लूट में सफल नहीं होने दूंगा. इसी पर बाइक सवार अपराधियों ने जवान के बाह में दो गोली मार दी.

इसके बावजूद भी जवान ने बाइक नहीं दिया तभी बाइक लूट रहा एक अपराधी ने उसे तीन से चार बार चाकू से गोदकर घायल कर दिया. घायल जवान के चीख पुकार सुनने के बाद स्थानीय ग्रामीण की नजर घायल पर पड़ी और ग्रामीण दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे तब तक बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो चुके थे. ग्रामीणों ने घायल को ऑटो से लादकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जवान की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. तभी इसकी सूचना किसी ने स्थानीय थाना को दी और मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गये.समाजसेवी श्री निवास यादव के द्वारा घायल के परिजनों को सूचना दी गई और परिजन सदर अस्पताल पहुंचे इधर घटना के बाद घायल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026