परवेज अख्तर/सिवान: जिले में मकर संक्रांति 15 जनवरी मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी चल रही है। बाजारों में गुड़, तिल, लाई आदि की दुकानें सज गई है। गुरुवार को धूप निकलते ही खरीदारी के लिए लोगों की बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। गलन भरी ठंड के कारण घरों में दुबके लोग खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। इसको लेकर बाजारों में काफी-चहल पहल देखी गई।
शहर तेलहट्टा बाजार, सब्जी मार्केट, श्रद्धानंद बाजार समेत अन्य बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गई। वहीं बसंतपुर मुख्यालय में मकर संक्रांति के सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। बाजार में अदरक 100 रुपये, कच्चा हलदी 50 रुपये प्रति किलो, उड़द दाल 200 रुपये, काला तिल 200 रुपये, उजला तिल 250 रुपये, गुड़ 40 रुपये, लाई साठ रुपये किलो, फरहुअी 40 रुपये, चिउरा 20 रुपये से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा अन्य बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…