सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्रों पर किया प्रदर्शन

अस्पताल में ताला लगा किया कार्य बाधित, मांगें पूरी नहीं होने पर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर अस्पताल में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया तथा मांगें पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। उनकी मांगों में मुख्य रूप से 10 हजार मानदेय की राशि भुगतान करने, अप्रैल 2019 से नवंबर 2020 तक के बकाया राशि की भुगतान पोर्टल पर करने, भुगतान में भ्रष्टाचार पर रोक लगाई लगाने, कोरोना काल का 10 हजार भत्ता की राशि की भुगतान की करने, पोशाक के साथ- साथ अन्य सामग्री उपलब्ध कराने आदि मांगें शामिल हैं। बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया तथा सरकार से अपनी नौ सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की है। मौके पर पुष्पा कुमारी, रंभा पांडेय, अरुणा तिवारी, करुणा देवी, सरोज देवी, प्रेमलता देवी आदि शामिल थे।

लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर संघ की प्रखंड अध्यक्ष नूरजहां खातून, सचिव सुमन देवी, कोषाध्यक्ष संगीता देवी के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। गोरेयाकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अध्यक्ष अनीता देवी, सचिव रंभा देवी, उषा देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं मांगें पूरी होने तक धरना प्रदर्शन व हड़ताल की चेतावनी दी। इस मौके पर काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं। वहीं भगवानपुर हाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता मालती कुंवर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया तथा मांगों के समर्थन में नारे लगाए गए। अध्यक्ष ने बताया कि संघ के आह्वान पर यह हड़ताल की गई है। उनकी मुख्य मांगो में उन्हें प्रोत्साहन राशि बल्कि मासिक मानदेय, प्रति माह 10 हजार रुपया नियमित मानसिक मानदेय का भुगतान तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का दर्जा शामिल है।

आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर चले जाने से प्रसव, टीकाकरण, कालाजार खोज, कुष्ठ मरीजों की पहचान सहित अन्य स्वास्थ्य सेवा पर असर पड़ने की संभावना हो गई है। वहीं गुठनी अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने ताला बंद कर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक किसी भी मरीज का नहीं तों पर्ची काटने दिया और ना ही इलाज कराने दिया। यहां तक को कुत्ते काटने वाले मरीज को भी इलाज से रोक दिया। इसको लेकर कुछ लाेगों से उनका बकझक भी हुआ। प्रदर्शन करने वालों में प्रमिला देवी, लालसा देवी, नसीबुन नशा, सुवासिनी देवी, मनोरमा देवी आदि शामिल थीं। बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड अध्यक्ष माधुरी देवी और सचिव उषा देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की।

इस अवसर पर सुनैना देवी, रीता, नीलम देवी, नीलू कुमारी, सुकांति देवी, हंसना खातून, ममता, सीमा, सरिता, पिंकी कुमारी, शैल देवी आदि उपस्थित थीं। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंधित ज्ञापन स्वास्थ्य प्रबंधक महताब अनवर सौंपा। इसके अलावा आंदर, हसनपुरा में दुगारवती देवी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इसके अलावा दारौंदा,नौतन आदि प्रखंड मुख्यालयों में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को ले प्रदर्शन किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026