हसनपुरा: बीएलओ का दिया गया पुनर्निरीक्षण का प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बीडीओ राकेश कुमार चौबे की देखरेख में बीएलओ का पुनर्निरीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रखंड कुल 117 बीएलओ प्रशिक्षण में शामिल हुए। इस मौके पर डाटा आपरेटर संतोष कुमार तथा नंदन पाठक द्वारा उपस्थित सभी बीएलओ को मतदाता सूची से संबंधित पुनर्निरीक्षण का कार्य 21 जुलाई से 21 अगस्त 2023 तक करने का कहा। साथ ही उन्होंने 18 आयु के मतदाताओं को अपने सूची में शामिल करना सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सभी बीएलओ से कहा कि 1 जनवरी 2024 को वैसे मतदाता जिनकी आयु 18 पूर्ण हो गई है उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करेंगे। इसके अलावे शिफ्टेड, डिलीटेड व दोहरी प्रविष्ट वाले मतदाताओं को भी जानकारी लेकर सूची तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष से अधिक वाले मतदाताओं की भी जानकारी लेकर सत्यापन करेंगे। इस मौके पर बीएलओ में अब्दुर्रहमान अंसारी, देवानंद कुमार, जमा अहमद रिजवी, संदीप कुमार महतो, कमलेश कुमार राम, शिव कुमारी देवी, सुशील कुमार पंडित आदि बीएलओ उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026