सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा का प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी

परवेज अख्तर/सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 10वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अस्पताल में इमरजेंसी सेवा काे छोड़कर सभी कार्य बाधित रहा। इससे ओपीडी समेत इलाज कराने आए मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा या फिर निजी अस्पतालों का शरण लेना पड़ा। आशा का कहना था कि सरकार जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं करेगी, अस्पताल में कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

उनकी मुख्य मांगों में मानदेय एक हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने, सरकारी संकल्प के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2019-20 अप्रैल से नवंबर तक की मासिक एक हजार रुपये बकाया राशि भुगतान करने, कोरोना काल की ड्यूटी के लिए 10 हजार रुपये कोरोना भत्ता भुगतान करने, राशि भुगतान में भ्रष्टाचार खत्म करने, आशा को पोशाक राशि का भुगतान करने, 20 दिन की जगह पूरे माह का भ्रमण भत्ता भुगतान करने, सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत नौ मांगें शामिल हैं।

महाराजगंज में नीलम कुमारी, बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुष्पा कुमारी, दारौंदा में प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी, हसनपुरा में दुर्गावती देवी, हुसैनगंज में प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, भगवानपुर हाट में मालती कुंवर व मीरा देवी, लकड़ी नबीगंज प्रखंड अध्यक्ष नूरजहां खातून, गोरेयाकोठी में अनीता देवी, आंदर में माधुरी देवी, बड़हरिया में माया देवी, गुठनी में रीता देवी तथा सिसवन में मीना देवी, प्रियंका कुमारी भारती, चांदनी देवी ने धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026