दारौंदा: बीडीओ ने किया बूथों का भौतिक सत्यापन

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने शुक्रवार को रसूलपुर, जलालपुर एवं पांडेयपुर पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान बीएलओ, सेविका, सहायिका, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं ग्रामीणों द्वारा बताए गए समस्याओं के बारे में जानकारी ली। रसूलपुर पंंचायत के मतदान केंद्र संख्या 261 से 268 तक, जलालपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या 303 से 311 तक एवं पांडेयपुर पंचायत के 312 से 318 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक दिशानिर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायतों में 189 से लेकर 318 तक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें वैसे मतदान केंद्र जिनका भवन जर्जर है ऐसे मतदान केंद्र को बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्धता की जांच की गई। इसमें शौचालय, पेयजल, साफ सफाई, फर्नीचर, चारदीवारी, बिजली आदि की जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने बूथों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026