सिवान: नौ सूत्री मांगों काे ले आशा का प्रदर्शन आठवें दिन रहा जारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में नौ सूत्री मांगों को लेकर चल रहे आशा का धरना प्रदर्शन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आशा ने ओपीडी सेवा बाधित कर दिया। कई पंचायतों में टीकाकरण होना था, लेकिन वैक्सिन कुरियरों के अनिश्चिताकलीन धरना पर चले जाने से टीकाकरण का दवा नहीं पहुंच पाया, इससे टीकाकरण कार्य भी बाधित हो गया। आशा ने टीकाकरण के लिए दवा उठाव करने पहुंचे कुरियरों को दवा का उठाव नहीं करने दिया। इस कारण कुरियर वापस लौट गए। आशा का कहना है कि जबतक उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उनकी मांगों में मानदेय 10 हजार करने, सरकारी कर्मी का दर्जा देने, पोशाक, कोरोना काल का बकाया समेत नौ मांगें शामिल हैं। जानकारी के अनुसार भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मालती कुंवर के नेतृत्व में आशा ने प्रदर्शन किया। प्रखंड आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को बच्चों का टीकाकरण तिथि निर्धारित था, लेकिन आशा व वैक्सिन कुरियर कर्मियों की धरना के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण कार्य बाधित हो गया।

आशा मीरा देवी ने बताया कि सरकार उनकी मांग जब तक नहीं मानती वह हड़ताल पर डटे रहेंगे। सिसवन रेफरल अस्पताल में इंदु देवी एवं मौसमी कुमारी के नेतृत्व में आशा द्वारा ओपीडी सेवा बाधित किया। इसके अलावा बसंतपुर में पुष्पा कुमारी, हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, लकड़ी नबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संघ की प्रखंड अध्यक्ष नूरजहां खातून, सचिव सुमन देवी, गोरेयाकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अध्यक्ष अनीता देवी, सचिव रंभा देवी, आंदर में माधुरी देवी, दारौंदा में प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी, हसनपुरा में दुर्गावती देवी, बड़हरिया में माया देवी, गुठनी में रीता देवी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विधायक सत्यदेव राम ने आशा की मांग को जायज ठहराते हुए उनका समर्थन किया। आशा ने नौ सूत्री मांगों से संबंधित विधायक को सौंपा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024