सिवान: प्रधानाध्यापक की पिटाई से छात्र अमन आलम घायल

परवेज अख्तर/सिवान: प्रखंड में इन दिनों शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों का आदेश शिक्षकों पर लागू होता नहीं दिखाई दे रहा है। मंगलवार को राजकीय कन्या मध्य विद्यालय गुठनी के कक्षा सात के छात्र को प्रधानाध्यापक द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इससे छात्र घायल हो गया। उसका इलाज स्थानीय चिकित्सकों से कराया गया। पीड़ित छात्र अमन आलम के पिता जमशेद आलम ने बीईओ को आवेदन देकर उक्त प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा है कि उनका पुत्र अमन आलम राजकीय कन्या मध्य विद्यालय गुठनी में कक्षा सात में पढ़ता है। पढ़ने के दौरान दो छात्रों में आपस में हाथपाई हो गई। इसके बाद प्राचार्य सर्वनाथ सिंह ने अमन आलम की बेरहमी से पिटाई कर दी, इससे अमन आलम के आंख, पीठ, सिर में काफी चोट लगी है।

घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय पहुंच पुत्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजनों को आरोप है कि प्राचार्य द्वारा नाम काटने, सरकारी सहायता नहीं देने की धमकी स्वजनों को दी जा रही है। इस संबंध में प्राचार्य सर्वनाथ सिंह ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि मैंने छात्र को नहीं पीटा है। इस संबंध में बीईओ तारकेश्वर गुप्ता ने बताया कि पीड़ित छात्र के स्वजनों द्वारा लिखित शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026