सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा का स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी

अस्पताल में ताला लगा किया कार्य बाधित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर नौ सूत्री मांगों को ले आशा का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान आशा ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की तथा मांगें पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की बात कही। उनकी मांगों में स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करने, आशा फैसिलिटेर को 20 दिन की जगह 30 दिन का भ्रमण भत्ता देने, भुगतान में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, कोरोना काल का 10 हजार भत्ता की राशि की भुगतान की करने आदि शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अध्यक्ष माया देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया । वहीं आशा के समर्थन में पूर्व विधायक अमरनाथ यादव भी आए। उन्होंने कहा कि आशा को उनके कार्य के अनुसार पारितोषिक मिलना चाहिए।

चिकित्सा प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि आशा के हड़ताल के कारण टीकाकरण व ओडीपी सेवा बाधित है। मौके पर आशा रीता कुमारी, सविता देवी, बसंती देवी आदि उपस्थित थीं। वहीं लकड़ी नबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संघ की प्रखंड अध्यक्ष नूरजहां खातून, सचिव सुमन देवी, कोषाध्यक्ष संगीता देवी, गोरेयाकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अध्यक्ष अनीता देवी, सचिव रंभा देवी, उषा देवी, भगवानपुर हाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मालती कुंवर, दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी, बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024