परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोरख सिंह महाविद्यालय बीएड प्रभाग एक में रविवार को बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षक के रूप में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के डा. नृपेंद्र नारायण नंदन एवं डा. कुंदन कुमार सिंह थे।
परीक्षकों ने कुशल पर्यवेक्षण कर प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन किया तथा अनुशासन में रहकर परीक्षा में सहभागिता प्रदान करने पर प्रशिक्षुओं की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह, प्राचार्य डा. अश्विनी कुमार सिंह, प्रो. मनोज तिवारी, डा. अर्चना सिंह, सुनील गिरि, डा. सोनू कुमार यादव, कृष्णा कुमारी, अजीत कुमार परीक्षा को सफल पूर्वक संचालन में सक्रिय रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…