सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा का प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी

आंदर मे आशा ने शीतगृह में की तालाबंद कर किया टीकाकरण कार्य बाधित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा का प्रदर्शन शक्रवार को 24 वें दिन भी जारी रहा है। आशा अपनी मांगों पर अडिग रहीं। उनका कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती प्रदर्शन जारी रहेगा। उनकी मांगों में मानदेय 10 हजार करने, राशि भुगतान में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, सरकारी कर्मी का दर्जा देने, कोरोना काल में कार्य किए गए राशि की भुगतान करने आदि शामिल है। इस दौरान आशा ने आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित शीतगृह में तालाबंद कर टीकाकरण कार्य बाधित कर दिया। बताते हैं कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रवि प्रकाश की देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 15 केंद्रों पर तीन अगस्त से टीकाकरण करना था। वैक्सीन लेने सभी एएनएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। इसे देख हड़ताल पर बैठी आशा ने शीतगृह में ताला बंद कर वैक्सीन लेने पर रोक लगा दी और प्रदर्शन करने लगीं।

इसकी सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रवि प्रकाश, बीसीएम मधुरेंद्र कुमार, कोल्ड चैन प्रबंधक प्रीतम कुमार द्वारा वहां पहुंच आशा को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किए लेकिन आशा अपनी जिद पर अड़ी रहीं और टीकाकरण कार्य बाधित कर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि तालाबंदी की सूचना सीएस व डीएम को दे दी गई है। वहीं जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा अस्पताल गेट से हटकर हड़ताल पर बैठी रही। जानकारी के अनुसार गुठनी स्वास्थ्य केंद्र में रीता देवी, बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुष्पा कुमारी, महाराजगंज में नीलम कुमारी, दारौंदा में सुशीला देवी, हसनपुरा में दुर्गावती देवी, भगवानपुर हाट में मालती कुंवर व मीरा देवी, बड़हरिया में माया देवी, आंदर में माधुरी देवी, हुसैनगंज में प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, सिसवन में मीना देवी, लकड़ी नबीगंज में नूरजहां खातून, गोरेयाकोठी में अनीता देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026