भगवानपुर हाट: सीएसपी लूट मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी, पुलिस कर ही जांच

दूसरे दिन बंद रहा सीएसपी, घटना के बाद कर्मियों में दहशत

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना मुख्यालय के महम्मदपुर चांदनी चौक पर स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक के सीएसपी में गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखा 40 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में सीएसपी संचालिका रूबी देवी के आवेदन पर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। विभिन्न दुकानों पर सीसी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। घटना के बाद एक बार फिर से सीएसपी संचालकों में भय व्याप्त हो गया है।

ज्ञात हो कि रूबी देवी मुख्यालय स्थित चांदनी चौक पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा रामपुर का सीएसपी महम्मदपुर शाखा के नाम से संचालन करती है। गुरुवार को केंद्र पर बैठकर ग्राहक से रुपये की लेन-देन कर रही थी, तभी लाल रंग की अपाची से दो बदमाश पहुंचे और दो हजार रुपये का 22 नोट देकर संचालिका से बदलने की बात कही। संचालिका अभी कुछ समझ पाती, तबतक बदमाशों ने हथियार का भय दिखा काउंटर पर रखे 40 हजार एवं अपने द्वारा दिए गए रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसआइ रवि कुमार एवं एएसआइ शैलेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटना के दूसरे दिन बंद रहा सीएसपी केंद्र, कर्मियों में दहशत :

लूट की घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को सीएसपी केंद्र बंद रहा है। इस घटना के बाद कर्मी दहशत में रहे। वहीं स्थानीय लोगों में भी भय व्याप्त रहा। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि घटना के समय वर्षा हो रही थी। उस वक्त आसपास के दुकानों में दुकानदार व ग्राहक बैठे थे। सड़क सुनी थी। इसका लाभ बदमाशों ने उठाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026