सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा का प्रदर्शन ग्यारहवें दिन भी जारी

परवेज अख्तर/सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा का धरना प्रदर्शन शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अस्पताल में इमरजेंसी सेवा काे छोड़कर सभी कार्य बाधित रहा। इससे ओपीडी समेत इलाज कराने आए मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा या फिर निजी अस्पतालों का शरण लेना पड़ा। धरना प्रदर्शन कर रही आशा का कहना था कि सरकार जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं करेगी तबतक अस्पताल में कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

उनकी मुख्य मांगों में मानदेय एक हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने, सरकारी संकल्प के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2019-20 अप्रैल से नवंबर तक की मासिक एक हजार रुपये बकाया राशि भुगतान करने, कोरोना काल की ड्यूटी के लिए 10 हजार रुपये कोरोना भत्ता भुगतान करने, राशि भुगतान में भ्रष्टाचार खत्म करने, आशा को पोशाक राशि का भुगतान करने, 20 दिन की जगह पूरे माह का भ्रमण भत्ता भुगतान करने, सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत नौ मांगें शामिल हैं।

दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी, हसनपुरा में दुर्गावती देवी, महाराजगंज में नीलम कुमारी, बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुष्पा कुमारी, हुसैनगंज में प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, भगवानपुर हाट में मालती कुंवर व मीरा देवी, लकड़ी नबीगंज प्रखंड अध्यक्ष नूरजहां खातून, गोरेयाकोठी में अनीता देवी, बड़हरिया में माया देवी, गुठनी में रीता देवी, आंदर में माधुरी देवी तथा सिसवन में मीना देवी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024