परवेज अख्तर/सिवान: विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने एच्छिक कोष से बनने वाले कुल 9.2 किलोमीटर सड़क निर्माण का उद्घाटन व शिलान्यस किया। बताया कि उक्त निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 75 लाख की राशि प्राक्कलित की गई है। इस दौरान शहर के डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दक्षिणी एवं पश्चिमी चारदीवारी के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। वहीं सिसवन ढाला से पूरब जेडए इस्लामिया कालेज तक तक जाने वाली सड़क पर पीसीसी निर्माण का शिलान्यास किया गया।
साथ ही सदर प्रखंड के सरावें ग्राम पंचायत स्थित सिंगही पोखरा घाट के निर्माण का शिलान्यास किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत सलेमपुर से पचौरा तक पीच सड़क का शिलान्यास किया गया। साथ ही साथ पैगंबरपुर नवका टोला से भटवलिया हरिजन टोली तक सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, जैसे मूलभूत समस्याओं का चहुमुंखी विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है। मौके पर जफर अहमद गनी प्रो. महमूद हसन अंसारी, प्रो. हारुन शैलेंद्र, चंद्रकेतु सिंह, शिवधारी दुबे, प्राचार्य कैलाशपति गोस्वामी, रामाशंकर यादव, हबीबुल्लाह अंसारी, बृजेश कुशवाहा सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…