सिवान: कर्मचारी एकता व संघर्ष का रास्ता तय कर तैयार की जाएगी रणनीति : राष्ट्रीय महासचिव

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में दो दिवसीय 11वां राज्य सम्मेलन का शुभारंभ शहर के टाउन हाल में हुआ। इस दौरान मार्च निकाला गया। मार्च टाउन हाल से शुरू होकर जेपी चौक पहुंचा और पुन: टाउन हाल पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान आरएन ठाकुर द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। साथ ही एक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी के नेतृत्व में शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राज्य सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए महासचिव श्यामलाल ने की। मुख्य अतिथि राजीव डिमरी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की निकाय कर्मचारी विरोधी रवैया के कारण वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी का नियमितीकरण आदि नौ सूत्री मांगों की पूर्ति नहीं हुई है। ऐसे में कर्मचारी एकता व संघर्ष का रास्ता तय कर रणनीति तैयार की जाएगी।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर, कर्मचारी विरोधी विनाशकारी नीतियों के खिलाफ व नगर निकायों के दैनिक, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों के नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन, ठेका प्रथा की समाप्ति आदि मांगों की पूर्ति के मामलों में सरकार ने चुप्पी साधी है। इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान 26, 27 व 28 नवंबर को बड़े पैमाने पर किसानों-मजदूरों का संयुक्त रूप से राज्यपाल के सामने महापड़ाव का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को भाकपा माले जिला सचिव हंसनाथ राम, जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, ऐपवा प्रदेश अध्यक्ष सोहिला गुप्ता, मालती राम समेत अन्य ने संबोधित किया। मौके पर राष्ट्रीय सचिव एसके शर्मा, मजदूर यूनियन जिलाध्यक्ष अमित गोंड, अनीश कुशवाहा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024