सिवान: जंक्शन पर यात्रियों समेत युवकों ने सूर्य नमस्कार कर लिया संकल्प

परवेज अख्तर/सिवान : स्वतंत्रता की अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश भर में आयोजित होने वाले 75 करोड़ सूर्य नमस्कार संकल्प महायज्ञ के अंतर्गत रविवार को क्रीड़ा भारती व सोसायटी हेल्पर ग्रुप टीम अनमोल के संयुक्त तत्वधान में जंक्शन परिसर में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार, क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत कोषाध्यक्ष रोहित सिंह, सोसाइटी हेल्पर ग्रुप के अध्यक्ष अनमोल कुमार एवं क्रीड़ा भारती के इंदल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सूर्य नमस्कार संकल्प कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के सह मंत्री नवीन सिंह परमार ने किया । स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए अग्रसर है, हमें अपने अध्यात्मिक शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है।

योग हमारे आध्यात्मिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। वही क्रीड़ा भारती के रोहित सिंह ने कहा कि आज हम 75 करोड़ सूर्य नमस्कार संकल्प महायज्ञ में शामिल हो देश की स्वतंत्रता दिलाने वाले शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को अपना नमन अर्पित कर रहे हैं। इस मौके पर संदीप कुमार, अभिमन्यु कुमार, सचिन कुमार, मुकेश कुमार, सन्नी कुमार, मकेश्वर जी, राहुल चौधरी, केशव, आफ़ताब आलम, करन कुमार, सूरज कुमार, सूरज गुप्ता, राहुल कुमार, विनय कुमार, सफुर्द्दीन, दीपक कुमार, कंचन कुमार, अभिषेक कुमार, किशन कुमार, विनोद कुमार व नगर विस्तारक अमन कुमार के साथ कई अन्य युवा उपस्थित रहें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026