सिवान: दो छात्रों को गोली मारने के आरोप में नामजद युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के एमएम कालोनी में शनिवार की देर शाम छात्रों के आपसी विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें दो छात्रों गोली लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद एक आरोपी को पिस्टल एवं पांच जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा अभी फरार चल रहा है। मामले में घायल छात्र एमएम कालोनी निवासी आयान अहमद के बयान पर पुलिस ने दो युवकों को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया है कि वह और उसका दोस्त शोएब खान ग्रुप डिस्कसन के बाद अपने दोस्त उमैर के घर से निकला। तभी रास्ते में मिंटु नेता के घर के पास 10 से 15 की संख्या में लोग कैरम खेल रहे थे।

हम लोगों को आते देख रिकी और विक्की दोनों भाई फायरिंग करने लगा। इससे मेरे बाए हाथ के कलाई एवं पेट में नाभी के ऊपर गोली लग गई। जबकि शोएब के बाए हाथ की कलाई में गोली लगी। मामले में सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि कांड के प्राथमिकी नामजद के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक गोपालगंज जिला के हथुआ थाना क्षेत्र के भोजीखान के टोला निवासी एवं वर्तमान सराय ओपी क्षेत्र के एमएम कालोनी निवासी रिकी खान है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024