सिवान: आल इंडिया मुशायरे में झूम उठे श्रोता

परवेज अख्तर/सिवान: यूनिटी एंड पीस फाउंडेशन और लायंस क्लब द्वारा शनिवार की रात एकता इंडोर स्टेडियम में आयोजित आल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया था। इस दौरान वर्षा के कारण आयोजकों को स्थान बदलना पड़ा और इसका आयोजन एक होटल में कराया गया। इसके पूर्व मुशायरे की शुरुआत एकता इंडोर स्टेडियम में मुख्य अतिथि पूर्व डीएम डाक्टर एम अब्राहिमी, बिहार प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी खुर्शीद अनवर सिद्दीकी, उस्ताद कमर सिवानी और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता डाक्टर जफर कमाली की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर की। उद्घाटन सत्र कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब के सचिव डाक्टर एहतेशाम अहमद ने किया।

डा. अब्राहिमी ने अपने संबोधन में जिले के जुड़ी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम के दौरान उनकी पुस्तक जंगे आजादी के मुस्लिम शोहदा का विमोचन भी किया गया। शायर वसीम बरेलवी ने जब कहा कि “वह मेरे चेहरे तक अपनी नफरतें लाया तो था मैंने उसके हाथ चूमे और बेबस कर दिया। मशहूर शायर हाशिम फिरोजाबादी के शेर और क्या चाहिए इस वतन के लिए, ये तिरंगा बहुत है कफन के लिए पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। नदीम फार्रूख ने जब यह पढ़ा की शरीफ बाप से जो बात तक नहीं करता अमीर ए शहर को झुक कर सलाम करता है।

शबीना अदीब के गजल तुम जहां हो मैं वही हूं तुम समझते क्यों नहीं मैं अकेले कुछ नहीं हूं तुम समझते क्यों नहीं। शायर सुनील कुमार तंग, जौहर कानपुरी, अजहर इकबाल ने जहां अपने शायरी से समां बांधा। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डाक्टर अमजद खान ने किया। आयोजक समिति के सदस्य डा. एमडी शादाब, डा. शाहनवाज आलम, रूपेश कुमार, डा. मशरूर आलम, खालिद हुसैन, गणेश दत्त पाठक का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विधू शेखर पांडेय, शिवधारी दुबे, डा. शरद चौधरी, डा. रामेश्वर कुमार आदि सैकड़ों शहर के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026