सिवान: बाइक की टक्कर में मामी – भगीना की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सहायक सराय थाना के चांप गांव स्थित ओवरब्रिज के समीप बुधवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक के टकराने से एक महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि, इस दुर्घटना में मृतका का पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतकों में थाने के ही बैसाखी गांव निवासी आंगनबाड़ी की सेविका मिनता देवी के अलावा हुसैनगंज थाने के बड़रम गांव निवासी मृत महिला का भगिना रामसेवक राम शामिल है। वहीं, मृतका का पति मुन्ना राम यूपी के गोरखपुर के किसी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग से जूझ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात रामसेवक राम बैसाखी गांव से अपने मामा और मामी को अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर के किसी पारिवारिक बात को सुलझाने के लिए जा रहा था। इसी बीच चांप ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही मुख्य मार्ग के किनारे पहले से खड़े एक ट्रक में उसकी गाड़ी तेज गति से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने महिला समेत दो लोगों के मौत की पुष्टि कर दी। वहीं मृत महिला के पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद गंभीर स्थिति में परिजनों द्वारा इलाज के लिए यूपी के गोरखपुर में किसी अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026