सिवान: बिजली कंपनी ने तीन लोगों पर लगाया एक लाख का जुर्माना

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में गुरुवार को बिजली कंपनी ने तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। तीनों लोगों पर जुर्माना लगते हुए एफआईआर के लिए टाउन थाने में आवेदन दिया गया है। टाउन थाने में दिए आवेदन में सेक्शन तीन के जेई पंकज कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए गठित छापेमारी टीम ने शहर के लक्ष्मीपुर मुहल्ले में छापेमारी की। बिजली कंपनी ने नेहा फैसन दुकान के समीप बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली कनेक्शन 37 हजार 67 रुपये बकाया पर दिसम्बर 2020 में काटा गया था। बिना बकाया राशि जमा किए व वगैर आरसी रसीद के बिजली जलायी जा रही थी। जो कि बिजली चोरी में आता है। जेई ने 16 हजार तीन सौ 45 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, लक्ष्मी नर्सिंग होम के पीछे रामनगर में भी बिजली चोरी पकड़ी गई।

नवनिर्मित मकान में एलटी लाइन से बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली कंपनी ने 43 हजार चार सौ 32 रुपये का जुर्माना लगाया। दूसरी ओर रामनगर में ही वगैर मीटर के बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां भी निर्माणाधीन मकान में बिजली चोरी की जा रही थी। इनके पास नहीं तो बिजली का मीटर था और ना ही किसी प्रकार के कागजात। इन पर भी 43 हजार चार सौ 32 रुपये का जुर्माना लगाया गया। छापेमारी टीम में लाइनमैन राजेश रजक, मानवबल बाबुद्दीन व गौरीशंकर यादव थे। शहरी सहायक अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि शहर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी टीम का गठन किया गया है। टीम के निशानदेही पर छापेमारी की जाती है। बिजली चोरी करते पकड़ जाने पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी जाती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026