परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी के माहपुर तरवारा रोड स्थित मदरसा नईमिया फैजाने रजा में जामा मस्जिद में शुक्रवार की रात्रि 12वीं रवि उल अव्वल के पाक मौके पर पेशी इमाम हाफिज व कारी गुलाम जिलानी की देखरेख में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित इस्लामिक प्रोग्राम कार्यक्रम में विजयी बच्चों के बीच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजरत अलहाज मौलाना वसीम साहब किबला ने की।
मो. फहीम सिद्दीकी, युवा समाजसेवी मो. अलसउद एवं जनाब मंसूर खान की ओर से प्रदान किए गए पुरस्कार वितरण माहपुर मुस्लिम कमेटी के सचिव हाजी मास्टर अली हैदर खान के हाथों प्रदान किया गया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में शिफा परवीन, शिफा खातून, फरहिन खातून, कसफ परवीन, कहकसा नाज, फरहा, अक्सा परवीन शामिल थीं। इस मौके पर हाजी मो. इब्राहिम सिद्दीकी, हाजी शमशाद अली खान, मो. फहीम, ई. मो. वसीम, मोमताज खान, रकीब खान उर्फ तुफानी खान आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…