परवेज अख्तर/सिवान: जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस व सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस मौके पर बच्चों को खेल-खेल में कई जानकारियां दी गईं। साथ ही बाल विवाह, बाल अधिकार, दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने की सलाह दी गई। इसके अलावा बच्चों को भूकंप, बाढ़, वज्रपात जैसे प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार बड़हरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय हथिगाई में शिक्षक रजनीश कुमार व प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव ने बच्चों को विभिन्न बातों की जानकारी दी। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं दारौंदा के प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर, प्राथमिक विद्यालय नवलपुर, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय कौथुआ सारंगपुर, माध्यमिक विद्यालय बाल बंगरा, राजकीय मध्य विद्यालय हड़सर पश्चिमी आदि विद्यालयों में बैगलेस व सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…