सिवान: पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम पर जागरूकता शिविर का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के आदर्श राजकीय वीएम मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम 1986 पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता गणेशा राम उर्फ ज्ञान रत्न ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्देशों को पालन करने के लिए भारत सरकार ने 23 मई 1986 को संसद में पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम पास किया तथा 19 जुलाई 1986 को यह नियम लागू हुआ। आज पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी हर नागरिक पर है, अगर सभी लोग मिलजुल करके पर्यावरण को शुद्ध और साफ रखेंगे तो उससे सबका जीवन स्वस्थ और सुखी होगा। इसमें देश के होनहार बच्चों का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है, क्योंकि स्वस्थ वातावरण में जीने से उनकी आयु लंबी हो सकती है।

ज्ञान रत्न ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के आयोजन को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिवान के चेयरपर्सन एवं जिला जज प्रदीप कुमार मलिक कथा डीएलएसए के सेक्रेटरी धीरेंद्र कुमार राय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राचार्य ओमप्रकाश प्रसाद ने बताया कि यहां 10 पौधा 10 बच्चियों के नाम पर लगाया गया है, जिसकी जिम्मेदारी सभी बच्चों ने स्वयं ली है और उन सभी पौधों में प्रतिदिन पानी देना व देखरेख करना उन बच्चियों के अलावा अन्य सभी बच्चों का काम होता है। मौके पर पीएलबी अनीता कुमारी, शिक्षक अमरेंद्र कुमार अमन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024