सिवान: आरपीएफ द्वारा यात्रियों के बीच चलाया गया जागरुकता अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन पर यात्रियों के बीच शनिवार को आरपीएफ द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया। वहीं ट्रेनों एवं प्लेटफार्म की जांच हुई। मामले में आरपीएफ उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जंक्शन पर छठ महा पर्व के मद्देनजर उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय, आन ड्यूटी सहायक उप निरीक्षक बृजभूषण सिंह, सहायक उप निरीक्षक मयंक भूषण तिवारी, सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल सिंह यादव, सिपाही धर्म प्रकाश मिश्रा, सिपाही विजय कुमार यादव, जगतपाल द्वारा रेल परिक्षेत्र एवं ट्रेनों में ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थों की जांच की गई।

इस दौरान कोई मादक या ज्वलनशील पदार्थ नहीं पाया गया। इस दौरान जंक्शन पर सभी गुजरने वाली गाड़ियों को सकुशल पास कराया गया। गाड़ी संख्या 15028, 15708, 12554 के एस्कार्ट पार्टी को चेक किया तथा छठ पर्व के दौरान गाड़ियों में होने वाली भीड़ के कारण सावधानी पूर्वक मार्ग अनुरक्षण करने हेतु निर्देशित किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026