परवेज अख्तर/सिवान: छठ में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05980/05979 न्यू तिनसुकिया-गोरखपुर-न्यू तिनसुकिया छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचालन दो अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। यह गाड़ी न्यू तिनसुकिया से 23 एवं 30 नवंबर को तथा गोरखपुर से 24 नवंबर एवं एक दिसंबर को दो अतिरिक्त फेरो के लिए चलाई जाएगी।
जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि 05980 न्यू तिनसुकिया-गोरखपुर छठ पूजा विशेष गाड़ी 23 एवं 30 नवंबर दिन वृहस्पतिवार को न्यू तिनसुकिया से पांच बजे प्रस्थान कर सिमालुगुड़ी, मरियानी, फरकटिंग, दीमापुर, दीफू, लम्डिंग, होजई, जागीरोड, गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, बरपेटा रोड , न्यू बोंगाईंगांव, कोकराझार, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाई गुड़ी, अलुआबारी रोड, किषनगंज, बरसोई, दूसरे दिन कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सिवान जंक्शन से 10.35 बजे तथा देवरिया सदर छूटकर गोरखपुर 13.45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05979 गोरखपुर-न्यू तिनसुकिया छठ पूजा विशेष गाड़ी 24 नवंबर एवं एक दिसंबर दिन शुक्रवार को गोरखपुर से 20.45 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर, सिवान जंक्शन से 23.10 बजे, दूसरे दिन विभिन्न स्टेशन होते हुए तीसरे दिन आदि स्टेशन होते न्यू तिनसुकिया 09.15 बजे पहुंचेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…