सिवान बना एसजीएफआइ विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-19 का विजेता

परवेज अख्तर/सिवान: शिवमणि और आयुष की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सिवान ने जमुई को सात विकेट से पराजित कर एसजीएफआइ विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-19 (2023) कप पर कब्जा जमा लिया। जानकारी के अनुसार सहरसा में खेले जा रहे विद्यालय (एसजीएफआइ) क्रिकेट अंडर 19 का फाइनल मैच सिवान बनाम जमुई टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई की टीम ने 151 रन बनाई। जमुई की तरफ से सचिन ने 60 और सौरव ने 48 रन बनाए। सिवान की तरफ से आलोक ने तीन, निलेश और राहुल ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवान की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 156 रन बना सात विकेट से मैच जीत लिया।

सिवान की तरफ से शिवमणि ने 54 और आयुष ने नाबाद 34 रन बनाए। जमुई की तरफ से इशांत को दो विकेट मिले। सभी खिलाड़ियों को सिवान के खेल पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रशासन के तरफ से दीपक, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, सचिव नंदन सिंह और कोषाध्यक्ष फयाज खान, मोहम्मद कैफ (सीनियर खिलाड़ी) ने बधाई दी और भवष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सचिव नंदन सिंह ने बताया कि टीम के जीत दिलाने में खिलाड़ियो के साथ-साथ चयनकर्ता जफर इमाम (वरिष्ठ खिलाड़ी-हुसैनगंज), रितेश कुमार बबलू (वरिष्ठ खिलाड़ी ), मुकेश मिश्रा, सोनू कुमार गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024