सिवान: जिले में लाभार्थियों को नहीं मिल सका को-वैक्सीन का डोज

  • शनिवार को करीब 17500 लाभार्थियों को दिया वैक्सीन का डोज
  • अबतक कुल दस लाख 83 हजार 763 लाभार्थियों को दिया वैक्सीन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण को लेकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ऐसे में विभिन्न सत्र स्थलों पर वैक्सीन के दो प्रकार को-वैक्सीन व कोविशिल्ड का डोज दिया जा रहा है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है कि जिले में वैक्सीनेशन हुआ है और लाभार्थियों को को-वैक्सीन का डोज नहीं मिला हो। बताया गया कि अक्सर जिला मुख्यालय व महाराजगंज के कई सत्र स्थलों पर को-वैक्सीन का डोज दिया जाता था। ऐसे में को-वैक्सीन का पहला डोज लेने वाले समय पूरा होने के बाद दूसरे डोज को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन, शनिवार को को-वैक्सीन का डोज नहीं मिलने से सभी निराश होकर अपने-अपने घर को लौट गए।

बताया जाता है कि जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन कार्य प्रारंभ किया गया था। अबतक कुल 10 लाख 83 हजार 763 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। इनमें से पहला डोज लेने वालों की संख्या नौ लाख तीन हजार 459 जबकि दूसरा डोज लेने वालों की संख्या एक लाख 80 हजार 304 है। शनिवार को भी जिले के कुल 53 सत्र स्थलों पर करीब 17500 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024