मैरवा: माले विधायक ने कराई जर्जर सड़क की मरम्मत

  • तीन वार्ड के लोगों को आने-जाने में थी परेशानी
  • नपं के ईओ से सड़क निर्माण को लेकर की चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: मालगोदाम रोड़ के समीप रेल ढ़ाला तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत माले विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कराई है। रेलवे द्वारा बनवाई गई सड़क पर लगभग पांच ट्राली ईट गिरवाया गया। इसके बाद गढ्ढे भरने से आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत हुई। वार्ड तीन के मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर विधायक मौके पर पहुंचे थे। माले विधायक ने नगर पंचायत के ईओ से सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की। ईओ ने पानी के निकासी के लिए मोटर पंप की व्यवस्था भी की थी। जिससे पानी निकालने का काम शुरू होगा। नगर पंचायत द्वारा रेलवे के अधीन सड़क का हवाला देकर मरम्मत कराने से हाथ खड़ा किया जाता रहा है।

लगभग सौ मीटर सड़क पर दो से तीन फीट तक गढ्ढा होने से वार्ड तीन, दो और एक के क्षेत्र में जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड के जीशू अंसारी ने कहा कि लगभग दो साल से सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। सड़क किनारे नाला नहीं होने से पानी का निकास नहीं हो रहा है। नगर पंचायत द्वारा सड़क और नाला का निर्माण कराने में आनाकानी की जा रही है। रेलवे के कर्मचारी भी सड़क के निर्माण को लेकर पहल नहीं कर रहे है। जिससे स्थानीय लोग परेशान हो रहे है। सड़क यूपी के रामपूर प्रतापपुर के रास्ते गोपालगंज जिले तक जाती है। इस दौरान वार्ड एक के उछाही भगत समेत कई लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024