परवेज अख्तर/सिवान: सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों का फोटो चस्पा नहीं होने व ब्लैक बोर्ड के कालीकरण नहीं करने के मामले में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने काफी गंभीरता से लिया है. मामले में परिषद ने 4 मार्च तक सूबे के सभी डीइओ व डीपीओ एसएसए से प्रगति रिपोर्ट मांगी है. बताते चलें कि राज्य के सभी सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सभी शिक्षकों का रंगीन फोटो के साथ नाम, पदनाग, नवनियुक्त बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षक (टीआरई-1 एवं टीआरई-02 स्पष्ट अंकित हो) एवं मोबाइल नंबर फ्लैक्स बोर्ड पर चिपकाने के साथ ही त्रैमासिक ब्लैक बोर्ड का कालीकरण कराने निर्देशित किया गया था.
परंतु विभागीय समीक्षा के क्रम में जिला से जो प्रतिवेदन भेजा गया है, उसमें शत्-प्रतिशत विद्यालयों में कार्य का संपादन नहीं किया गया है, जिसके बाद बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से नाराजगी व्यक्त करते हुये सूबे के सभी डीइओ व डीपीओ से 5 मार्च तक रिपोर्ट देने का निर्देश राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…