परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर ईदगाह में 27 फरवरी की देर रात भूमि विवाद में बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर सह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी आजाद खान के पुत्र सेराज खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतक के पिता आजाद खान के फर्द बयान पर नगर थाना में चार नामजद प्राथमिकी हुई थी. शनिवार को नगर थाना की पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. हालांकि देर शाम तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी.
मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि सेराज हत्याकांड मामले में एक नामजद आसी नगर निवासी शेखू को गिरफ्तार किया गया था. वहीं अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि मृत सेराज के पिता आजाद खान ने नई किला निवासी नवाबुल, सराय निवासी बटला पिन्टू, आजाद बस्ती निवासी नेहाल, आसी नगर निवासी शेखू को नामजद किया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…