सिवान: ऑटो के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, मचा कोहराम

  • दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर स्थित टोकाटाड़ी मोड़ की है घटना
  • नाती के तिलक के सामान की खरीदारी कर लौट रहे थे घर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के पिहुली गांव निवासी 65 वर्षीय बांका सिंह की मौत दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो के धक्के से हो गई. जानकारी के अनुसार बांका सिंह अपने नाती के तिलक समारोह के लिए दरौली बाजार में कुछ समान खरीदने के लिए साइकल से आए थे. बाजार करने के उपरांत घर साइकल से ही लौट रहे थे तभी पिहुली के टोकाटाड़ी मोड़ के निकट रघुनाथपुर की तरफ से आ रही नियंत्रित ऑटो ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बांका सिंह सड़क पर गिर पड़े और बेहोशी हो गए. आसपास के लोगों को घटना के संबंध में जानकारी मिली तो घटनास्थल पर पहुंच उस वृद्ध को उठाने की कोशिश किया लेकिन वृद्ध बेहोशी हालत में ही पड़ा हुआ था.

आसपास के लोगों ने उस वृद्ध की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दिया. जैसे ही परिजनों को यह घटना के संबंध में पता चला तो परिजनों के कई सदस्यों ने घटनास्थल पर आकर घायल वृद्ध को आनन-फानन में इलाज हेतु दरौली पीएचसी लाया जहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद घर का खुशनुमा माहौल पल भर में गम में बदल गया.घर में सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.वहीं असांव थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026