परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के अर्कपुर पंचायत के गांव सदलपुर टोला धुमनगर वार्ड संख्या 7 में हर घर नल का जल योजना की बदहाल स्थिति को लेकर वार्ड 7 के निवासियों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर योजना के समुचित क्रियान्वयन की गुहार लगायी है।
ग्रामीण धनु राजभर,रामस्नेही राजभर,ऋषि प्रसाद,संजय राजभर,चन्दन कुमार,श्रीराम,नीतीश कुमार,संगीता देवी,अमरेन्द्र कुमार, जितेंद्र यादव,मृत्युंजय प्रसाद आदि ने हस्ताक्षरित आवेदन में बताया है कि पंचायत अर्कपुर के गांव सदलपुर टोला धुमनगर वार्ड संख्या 7 में हर घर नल का जल योजना के तहत सन 2017 में कार्य आरंभ हुआ था लेकिन वार्ड कार्यक्रम क्रियान्यवन समिति द्वारा आधा-अधूरा काम कराकर छोड़ दिया गया है और वार्ड में एक दिन भी जल की आपूर्ति नहीं की गई हैं।योजना के तहत बनी पानी टंकी का रखरखाव इतना खराब है कि लोगों को एक बूंद भी स्वच्छ जल नहीं मिल पा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…