नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड फल मंडी में बाइक सवार युवक ने एक ऑटो चालक की पिटाई कर दी.इस घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.घायल ऑटो चालक की पहचान छोटपुर गांव निवासी मोहमद नज़ीर अली का पुत्र अकबर अली के रूप में हुआ है. घायल ऑटो चालक ने बताया कि स्टेशन मोड से होकर फल मंडी के तरफ जा रहा था.
इस दौरान बीच रास्ते में एक बाइक सवार ऑटो के आगे से टक्कर मार कर निकल रहा था. जिसे रोक कर पूछताछ किया तो उसने पिटाई कर दी. लहूलुहान अवस्था में देख बाइक चालक मौके से फरार हो गया. इस घटना में बाइक चालक अपनी गाड़ी के चाबी से ऑटो चालक पर हमला किया है. घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गये.लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…