परवेज अख्तर/सिवान: जिले में बने पांच केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी है. परंतु कई केंद्रों पर प्रधान परीक्षक व सह परीक्षकों के योगदान नहीं करने की स्थिति में मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंच रही है. कई मूल्यांकन केंद्र निदेशकों ने मामले में विभाग से शिकायत किया है. जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने प्रधान परीक्षक व सह परीक्षक पद पर योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन स्थगित करते हुये प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.
इधर डीइओ ने मूल्यांकन केंद्र वीएम उवि सह इंटर कॉलेज सीवान के मूल्यांकन केंद्र निदेशक से योगदान नहीं करने वाले प्रधान परीक्षक व सह परीक्षक की सूची मांगी है, ताकि उनके वेतन स्थगन की कार्रवाई हो सके. साथ ही ऐसे प्रधान परीक्षक व सह परीक्षक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुये रिपोर्ट तलब किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…