✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर-गोपालगंज हाइवे पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन से धक्का लगने से एक सिपाही की मौत हो गई। स्थानीय लाेगों ने घटना की जानकारी थाने की टीम को दी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत जवान की पहचान खगड़िया जिला के महेशपुर थाना क्षेत्र के मदाबनी निवासी रघुवंश पासवान के पुत्र रवि कुमार पासवान के रूप में हुई है। मृत जवान गोपालगंज के कुचायकोट थाने में सिपाही पद पर प्रतिनियुक्त था।
बताया जाता है कि सिपाही रवि कुमार की मां व बहन कटिहार से वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहीं थीं, जिनको लेने के लिए वहवे बाइक से सिवान जंक्शन जा रहा था। ज्योहीं वे छोटपुर हाइवे पहुंचा कि तेज रफ्तार की अज्ञात वाहन से धक्का लगने से वे गिर गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मां व बहन सदर अस्पताल पहुंची। इसके बाद उन दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…