सीवान में अपराध पर नियंत्रण करते हुए लंबित मामलों का करें त्वरित निष्पादन: एसपी

  • क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानाध्यक्षों को दिए कई निर्देश
  • अपराधियों की कुंडली करें तैयार, शराब तस्करी पर लगाए अंकुश

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा नेे जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की।उन्होंने बारी-बारी से सभी थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा करते हुए अहम निर्देश दिए।इस दौरान एसपी श्री सिन्हा ने लंबित मामले,शिकायतें,लंबित अनुसंधान,गैर जमानती वारंट,नोटिसों का तामिला आदि की समीक्षा की।साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने के आदेश दिए।एसपी श्री सिन्हा ने सख्त लहजे में कहा कि अच्छा काम करने वालों को ही थानों की जिम्मेदारी दी जाएगी।उन्होंंने कहा कि सभी पदाधिकारी व पुलिसकर्मी अभी से चेत जाएं।शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय है।

थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को निष्पादित किया करें।थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के गुंडा पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार कर लें।किसी थाना क्षेत्र में शराब बिकने पर कार्रवाई होगी।उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को हर हाल में शराब तस्करी पर रोक लगाने को कहा।उन्होंने कहा कि बार्डर से सटे होने के कारण तस्कर इस जिले से होकर ही दूसरे जिलों में भी शराब की खेप ले जाते हैं इसलिए संबंधित थानों के थानाध्यक्ष बार्डर इलाके में गश्त पर विशेष ध्यान दें।नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाएं व फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें।

बैठक में एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद,महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार,नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुदर्शन राम,मुफस्सिल प्रक्षेत्र इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित,जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार,बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, महाराजगंज थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार,दारौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर,मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनाेद कुमार सिंह,धनौती ओपी प्रभारी अजय कुमार,नौतन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,मैरवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार,जीरादेई थानाध्यक्ष राकेश कुमार,गुठनी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार,रघुनाथपुर थानाध्यक्ष तनवीर आलम,असांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार,आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव,महिला थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी,महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय,सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र सिंह,पचरुखी थानाध्यक्ष रामबालक यादव,गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026