सिवान: बाइक सवार बदमाशों ने बीच शहर में चलाई गोली

  • मोबाइल छीनकर भागते वक्त पकड़े जाने के भय से बदमाशों ने की फायरिंग
  • पीड़ित युवक शहर के ही बनिया टोली निवासी मुकेश कुमार बताया जा रहा है

परवेज अख्तर/सिवान: मोबाइल छीनकर भागने के दौरान गुरुवार की शाम शहर के बीचो-बीच गोली चल गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के दरबार मस्जिद के समीप की है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पकड़े जाने के डर से हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शहर के बनिया टोली निवासी मुकेश कुमार नाम का एक युवक मस्जिद के पास से मोबाइल फोन पर बात करते हुए गुजर रहा था। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और भागने लगे। इधर मोबाइल छिनकर भाग रहे एक बदमाश को मुकेश कुमार ने दौड़ाकर पकड़ लिया। अपने साथी को पकड़ जाने के बाद बाइक पर सवार दूसरा बदमाश अपने पास रखे पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दिया।

जिसके बाद मुकेश डर से पकड़े बदमाश को छोड़ दिया। हालांकि इस घटना की जानकारी होने पर आपपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने एक बदमाश पीछा कर पकड़ लिया जबकि दूसरा मौका पाकर भागने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि भागते वक्त बदमाशों ने अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ दी है। पुलिस बाइक को जब्त कर थाने ले गयी। बीच बाजार में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से शहरवासियों में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024