सिवान: 12 दिन बाद भी लापता युवकों को नहीं ढूंढ सकी पुलिस

  • परिजनों ने वरीय पदाधिकारियों को सुनायी आपबीती
  • तीसरी बार मुलाकात नहीं होने से नाराज दिखे परिजन

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के तीन युवक विशाल सिंह, परमेंद्र यादव व अंशु के एक साथ लापता हो जाने की घटना के बारह दिन बीत गए हैं। बावजूद पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। लापता युवकों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले में एक्टिव है और मामले का पर्दाफाश के लिए फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है। एसपी स्वयं अपने को जांच टीम का हिस्सा बता रहे हैं और जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का आश्वासन दे रहे हैं। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस की एक टीम बहड़रिया के उस स्थल का भी मुआयना कर चुकी है, जहां से तीनों युवकों के लापता होने की बतायी जा रही है। इधर धरातल पर पुलिसिया कार्रवाई नहीं दिखायी देने से परिजनों की चिंता बढ़ने लगी थी। तीसरी बार गुरुवार को तीनों लापता युवकों के परिजन एसपी से मिलने समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन इस बार भी मिलने की उम्मीद न होने से सभी नाराज दिखे। हालांकि बाद में सभी ने वरीय पदाधिकारियों से बात की। बता दे कि 07 नवंबर को एक साथ निकले तीन मित्र विशाल सिंह, परमेंद्र यादव व अंशु देर शाम तक अपने घर नहीं पहुंच सके। अगले दिन लापता विशाल सिंह की काली स्कार्पियो गाड़ी गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सब्या के निकट लावारिस हालत में बरामद की गई थी।

डीजीपी के मोबाइल फोन पर कॉल किया

लापता तीनों युवकों के परिजनों में एक ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के व्यस्त होने से सभी उनसे मिल नहीं पा रहे थे। अपनी व्यथा सुनाने के लिए उन्होंने पहले तो डीआईजी और बाद में डीजीपी के मोबाइल फोन पर कॉल किया। कुछ ही देर बाद जिले के वरीय पदाधिकारियों से युवकों के परिजनों से बात हुई। बातचीत के आधार पर सभी पुलिस की कार्यशैली से सहमत हैं। आशा है जल्द ही पुलिस इस मामले का पर्दाफास करते हुए लापता उनके घर के सदस्यों को सकुशल ढ़ूंढ निकालेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026