सिवान: बाइक सवार बदमाशों ने मवेशी व्यवसायी को लूट के बाद मारी गोली, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में गुरुवार की अलसुबह चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने छपरा के रौजा मेला में जाने के दौरान एक मवेशी व्यवसायी की पशु लदी पिकअप लूट ली और पकड़े जाने के डर से व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर, फरार हो गए। घायल व्यवसायी को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को रेफर कर दिया। स्वजन घायल को इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए। घायल व्यवसायी गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के राजघाट निवासी नंदलाल यादव उर्फ नंदू यादव बताए जाते हैं। नंदलाल को सीने में गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई। देर शाम तक इस मामले में किसी संदिग्ध या बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी ।

वहीं घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है इसमें बदमाश बाइक पर बैठकर फिल्मी स्टाइल में हथियार का भय दिखाते हुए फरार हो रहे हैं। मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पशु व्यवसायी नंदलाल यादव उर्फ नंदू यादव गुरुवार की सुबह चार बजे अपने पिकअप पर मवेशी लादकर छपरा के रौजा मेला के लिए घर से निकले थे। बड़हरिया थाना क्षेत्र के पनीसरा गांव समीप बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर नंदलाल यादव उर्फ नंदू यादव को पिकअप से उतार दिया और मवेशी सहित पिकअप को लेकर कदम मोड़, भटवलिया की ओर फरार हो गए। इसके बाद नंदलाल ने स्वजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद नंदलाल के स्वजन स्काॅर्पियो से पहुंचे और नंदलाल की निशानदेही पर पिकअप का पीछा करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया शिव मंदिर समीप पहुंच बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने नंदलाल पर फायरिंग कर दी और उन्हें घायल कर हथियार का भय दिखा फरार हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026