गोरेयाकोठी में बैंक के फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली हाइवे समीप सैदपुरा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर गुरुवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने महाराजगंज अनुमंडल स्थित एक बैंक के फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया और उसका बैग व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए।

घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे बदमाशों को धानुक टोली में स्थानीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश हथियार का भय दिखा फरार हो गए। इधर स्थानीय लोगों की मदद घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृत फाइनेंस कर्मी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी आकाश कुमार सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई। आकाश को बदमाशों ने सीने और पेट के बीच में गोली मारी थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024