सिवान: जामो बाजार में धोखाधड़ी से बाइक चुराई, पुलिस ने किया मामला दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के जामो बाजार में अनामत में खयानत कर बाइक चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पुलिस ने बाइक मिस्त्री को आरोपित करते हुए धोखाधड़ी का मामला जामो थाना थाना कांड संख्या- 98/21 के तहत दर्ज कर लिया है. विदित हो कि गोपालगंज जिले के बरौली थाना के पिपरा गांव के दिनेश सिंह ने जामो पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि उन्होंने जामो बाजार के गफ्फार मोड़ स्थित बाइक मिस्त्री मो दुलाल मंसूरी  को बाइक बनाने के  लिए दिया था.

मिस्त्री ने एजेंसी से बाइक पार्ट मंगाने के नाम पर दो दिनों तक बाइक रख ली.उसके बाद धोखाधड़ी कर मिस्त्री ने बाइक चोरी कर ली है. थानाध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने बताया कि बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर-बीआर-28 यू-8635 है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026