गुठनी: सड़क पर मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर केल्हरुआ गांव के समीप मिला शव

गुठनी. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 ए गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर केल्हरुआ गांव के समीप एक युवक का शव सड़क पर मिला है. जिसकी पहचान संवाद प्रेषण तक नहीं हो सकी है. गुठनी थाना के एसआई दशरथ सिंह ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान मंगलवार भोर में करीब तीन बजे केल्हरुआ गांव के समीप मुख्य सड़क पर युवक शव दिखा जिसके संबंध में थानाध्यक्ष को सूचित करते हुये गुठनी पीएचसी लाया गया. युवक का चेहरा किसी वाहन द्वारा कुचल देने से पूरी तरह छत बिछत हो गया था. जिससे उसकी पहचान करने में कठिनाई हो रही है.

शव को पीएचसी में रख उसके पहचान के लिये शोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार कराया गया. मगर संवाद प्रेषण तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. युवक भूरा रंग का फूल पेंट तथा गेरुआ रंग के गंजी के उपर निला कलर का रेनकोट पहना हुआ है. उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बतायी जा रही है. उसके दाहिने हाथ की कलायी में ब्लू कलर का पट्टी बंधा हुआ है. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026