सिवान: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मनाई गई जयंती

  • राजा सिंह कॉलेज में पराक्रम दिवस के रूप में मनी जयंती
  • नेताजी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की दी गयी सलाह

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजा सिंह कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में रविवार को ऑनलाइन मनाई गई। जयंती की शुरुआत नेताजी को श्रद्धांजलि देकर की गई। प्राचार्य डॉ. उदय शंकर पांडेय ने कहा कि किसी भी महापुरुष की जयंती प्रेरणा के लिए मनाई जाती है। नेताजी जैसे महान विभूति का यह देश सदा कृतज्ञ है व कृतज्ञ रहेगा। भारत एक बहुरंगी देश है, जिसकी बगिया में सुभाष जैसे फूल खिलते हैं। प्राचार्य ने उनके संपूर्ण जीवन चरित्र को आदर्श रूप में प्रस्तुत कर प्रेरणा लेने की सलाह दी।

भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. बोलेन्द्र कुमार अगम ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह ने नेताजी की जयंती मनाने के कारण को बताया। राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम शंकर ने बताया कि नेताजी को देश प्रेम व त्याग की मूर्ति बताया। सुनील, अर्चना, प्रिया, पुतुल, रिया, दीपा, लवली, राधा, दामिनी, रिंकी, अमीषा, संगीता, प्रिया, प्रभा व लालसा ने भाषण व कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। धन्यवाद ज्ञापन उर्दू विभाग की प्रो. शमशुल अरफीन व संचालन हिन्दी विभाग की प्रो. सुनीता ने किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026