सिवान: सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत

  • काम कर वापस घर जाने के दौरान हुआ हादसा
  • शव के पहुचते हीं गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के चकरी बाजार में शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी के डॉक्टर ने गंभीर स्थित में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के खुजवा गांव निवासी 50 वर्षीय अली हुसैन उर्फ डिस्को आंदर बाजार में कपड़ा सिलाई का काम करता था। सिलाई का काम खत्म कर वह शनिवार की देर शाम वापस घर जा रहा था। तभी रास्ते में अनियंत्रित स्कार्पियो ने उसकी बाइक में तेज ठोकर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों का कहना था कि स्कार्पियो व बाइक की टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि उसे सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे घटनास्थल से उठाकर आंदर पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी के डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्कार्पियो चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान कर उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां शनिवार की रात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद उसके परिवार में चीत्कार मच गया। ग्रामीणों की माने तो वह अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी रूबी हजारा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार पुत्र और एक पुत्री है। जिसमें अमजद अली, मुमताज अली, मुर्तुजा अली, इरशाद अली, पुत्री बेबी शामिल हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026